Advertisment

बुद्ध पूर्णिमा पर गयाजी में सियासी टकराव! ‘महारैली’ बनाम CM दौरा, गांधी मैदान बना हाई अलर्ट जोन

गयाजी : गयाजी में आगामी एक मई का दिन इस बार सिर्फ बुद्ध पूर्णिमा तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि यह सियासी शक्ति प्रदर्शन और प्रशासनिक सख्ती का बड़ा केंद्र बनता दिख रहा है। एक ओर अंबेडकर संघर्ष मोर्चा द्वारा गांधी मैदान से ‘संविधान सुरक्षा महारैली’ निकालने की घोषणा ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

केवल पारंपरिक कार्यक्रमों को ही इजाजत है – SDM अनिल कुमार रमन

वहीं दूसरी ओर उसी समय प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित दौरा प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। दोनों कार्यक्रमों का समय करीब दोपहर तीन बजे होने से स्थिति और संवेदनशील हो गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गांधी मैदान में किसी भी नए संगठन या रैली को अनुमति नहीं दी जाएगी। एसडीएम अनिल कुमार रमन के अनुसार, केवल पारंपरिक कार्यक्रमों को ही इजाजत है।

Gaya Police 2 1 22Scope News

बिना अनुमति आयोजन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी – DSP सरोज कुमार शाह

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यहां हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। करीब 350 मजिस्ट्रेट और 1500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की तैयारी है। डीएसपी सरोज कुमार शाह ने भी चेतावनी दी है कि बिना अनुमति आयोजन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध भीड़ का हिस्सा न बनें।

Gaya Police 1 3 22Scope News

Gaya Police 5 22Scope News

यह भी पढ़े : डिप्टी CM बनने के बाद विजय चौधरी पहुंचे गयाजी, गेवाल बिगहा स्थित खानकाह स्थित मजार पर की चादरपोशी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...