केन्द्रीय मंत्री मांझी के बयान पर मचा सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर तो मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा
गया जी : सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस सार्वजनिक मंच से मगही भाषा में दिये गये बयान से बिहार की राजनीति सर्दी में भी गरम हो गई है।
खुलेमंच से जीतन राम मांझी का बयान हुआ वायरल
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलेमंच से या कह रहे हैं 2020 में 2700 वोट से हार रहे थे, तब कोशिश कर जीत दिला दिया गया। इस बार 1600 वोट से हारे, लेकिन हमें बताया ही नहीं गया। उन्होंने उस समय के जिलाधिकारी के बारे में जिक्र किया, जो फिलहाल त्रिपुरा में पोस्टेड बताए जा रहे हैं।
राजद ने वीडियो सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर लगाये आरोप
इसी बयान को राजद ने अपने फेसबुक पर शेयर करते हुये अपने आरोपों को सही बताने की कोशिश की है और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है। वहीं राजद के तेवर पर जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुये लिखा है कि मेरे वीडियों के साथ छेड़छाड़ कर पेश किया गया है। ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि अब मुसहर के बेटे को कोई ना तो अपमानित कर सकता है ना ही बेवक़ूफ़ बना सकता है। आसमान पर थूकने वालों तुम यह भूल रहे हो कि आसमान पर फेंका हुआ थूक तुम्हारे मुंह पर ही गिरेगा। अब मांझी ब्रांड हो चुका है, किसी से डरने वाला नहीं।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया
वहीं ताजा विवाद पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो मीडिया में बने रहने के लिए कुछ तो चाहिए। मांझी जी ने जो भी कहा है वो सकारात्मक रूप से कहा है विपक्ष इसे जबरदस्ती तूल देने में लगी है।
ये भी पढ़े : बिहार आयेंगे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा भव्य स्वागत की है तैयारी
Highlights


