सलमान खुर्शीद की किताब पर राजनीतिक घमासान

328
Advertisment

मुजफ्फरपुर में MP अजय निषाद ने कहा- फ्रस्ट्रेशन में हैं खुर्शीद, दो-दो बार हार चुके हैं चुनाव

Advertisment

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर विवाद कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है. सलमान खुर्शीद की विवादित टिप्पणी की बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कड़ी निदा की है.

ajay 22Scope News

मुजफ्फरपुर से बीजेपी सासंद अजय निषाद ने कहा कि लगातार हार से सलमान खुर्शीद दिगभ्रमित हो गए है. सलमान खुर्शीद द्वारा बोको हरम और इस्लामिक स्टेट से हिंदुत्व की तुलना पर सांसद अजय निषाद ने कहा कि जिस धर्म का पूरी दुनिया स्वागत करती है उसपर इस तरह का बयान देना निंदनीय है. बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसी किताब खुद ही बैन हो जाएगी.

sushil 22Scope News

वहीं बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि खुर्शीद की किताब कांग्रेस की मानसिकता को उजागर कर रही है. एक कार्यक्रम में शामिल होने मोतिहारी पहुंचे भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब काफी आपत्तिजनक है. सलमान की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में छपी बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और उनपर अबिलम्ब कार्रवाई करने की जरूरत है.

विशाल/ब्रजेश

पड़ोसी ने कह दिया कुछ ऐसा कि मच गया घमासान, 2 पहुंच गए अस्पताल

Advertisement