पटना में कांग्रेस का PRESS CONFERENCE, सलमान खुर्शीद ने कहा..

PRESS CONFERENCE

पटना: राजधानी पटना में स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि देश के अंदर भाजपा के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट है। दो राज्यों को छोड़ कर शेष सभी राज्यों में विपक्षी गठबंधन के घटक दलों की सहमति से सीट शेयरिंग हुई है और इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का बहुत बड़ा योगदान है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोग अटकलें लगा रहे थे कि पूरा विपक्ष एकजुट नहीं हो पायेगा लेकिन आज हमलोगों ने ऐसा कर लिया है। लोकसभा चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है सब साफ होता जा रहा है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में मेहनत कर रहे हैं। राहुल जी ने देश को अपना दिन रात दिया है। पटना साहिब से मेरा पुराना संबंध है, मेरी शुरुआती पढाई यहीं हुई थी। मेरा पटना से विशेष लगाव है।

पटना में होगा बड़ा परिवर्तन
पटना में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है और पटना की दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रहा है। कांग्रेस के न्याय पत्र में हमने वह गारंटी दी है जो पिछले 20 वर्षों में पूरा नहीं हुआ है। आज नौजवान रोगर से वंचित हैं, रोजगार के लिए परीक्षा अगर हो भी जाती है तो पेपर लीक की वजह से रद्द हो जाती है। हमारा संकल्प है कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। देश में सभी विभागों में जितने भी पद खाली हैं सबको भरा जायेगा। सभी घरों में हर दिन चूल्हा जले इसके लिए हम गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपया देंगे।

हम देंगे रोजगार और राशन
अग्निवीर की योजना को हम सरकार में आते ही खत्म करेंगे। भाजपा गरीबों को मुफ्त में राशन देने की बात करती है लेकिन राहुल जी ने खुद घोषणा की है कि हम 10 किलो राशन मुफ्त देंगे। न्याय पत्र में घोषित सारी बातें हमारी जिम्मेदारी है और हमलोग उसे पूरा भी करेंगे। महिलाओं की मंगलसूत्र की बात करते हैं तो जहां मंगलसूत्र की बात आएगी वहां हम अपनी जान न्योछावर कर देंगे। भाजपा के लोग जाति की बात करते हैं, लेकिन हम लोग गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाएंगे।

मंदिर मस्जिद सबका
मंदिर मस्जिद सबका हम सम्मान करते हैं। वे कहते हैं कि हमने राम मंदिर बनाया लेकिन मंदिर मोदी जी के नहीं, बल्कि कानून की वजह से बना है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर बनने का फैसला दिया जिसे पूरे देश ने माना है। भगवान तो सबके हैं, फिर वे भगवान को क्यों बांट रहे हैं। उन्होने कहा कि मैं बिहार की इतिहास पर नजर डालता हूं तो दिखता है कि बिहार के लोग दिल्ली में भी पुलिस में हैं, आईएएस बन रहे थे लेकिन आज वह दिन आ गया कि लोग गुजरात में मजदूरी करने जा रहे हैं।

यहां विकास क्यों नहीं हुआ कि लोगों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कितने वादे किये लेकिन कुछ दीखता नहीं है। दिल्ली में एक सामूहिक सरकार बनेगी जो संविधान बचाएगी। अभी के समय में लगातार संविधान खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना में प्रह्लाद जोशी ने किया PRESS CONFERENCE, इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

PRESS CONFERENCE PRESS CONFERENCE PRESS CONFERENCE

PRESS CONFERENCE

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...