ईडी की छापेमारी पर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने कहा “भाजपा बना रही दबाव, एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

रांची: झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के करीबी ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद राज्य की सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि “चुनाव से पहले भी अंबा प्रसाद के खिलाफ इसी तरह की ED की कार्रवाई हुई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस सबूत या निष्कर्ष सामने नहीं आया। अगर कुछ मिला है तो ईडी को उसे सार्वजनिक डोमेन में रखना चाहिए।”

ईडी की छापेमारी पर गरमाई सियासत :

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की रणनीति कांग्रेस नेताओं पर ईडी या सीबीआई का भय दिखाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की है। “अंबा प्रसाद हों या जोगेन्द्र साह या अन्य कांग्रेस नेता, सभी को इसी तरीके से निशाना बनाया गया। यह एजेंसियों का दुरुपयोग है,” बंधु तिर्की ने आरोप लगाया।

कांग्रेस ने यह भी कहा है कि ईडी की यह ताजा कार्रवाई विपक्षी नेताओं को दबाव में लेने और राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से की गई है। पार्टी ने साफ किया है कि उनके कार्यकर्ता और नेता इन दबावों से न डरेंगे और लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेंगे।

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...