पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों पर ईडी का शिकंजा: रांची और बड़कागांव समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

रांची:  बड़कागांव प्रखंड के शिवाडीह और बरवाडीह इलाके में गुरुवार सुबह 6 बजे से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों पर केंद्रित है।

466 22Scope News

ईडी की टीम ने अंबा प्रसाद के सहयोगी मनोज दांगी, पंचम कुमार और बरवाडीह स्थित समाधान भवन सहित रांची के आनंद नगर में संजीत साहू के ठिकाने पर भी दबिश दी। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी अवैध खनन और बालू के कारोबार से जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को आशंका है कि इन ठिकानों पर काले धन को ठिकाने लगाने और अवैध खनन से अर्जित संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज हो सकते हैं। इससे पहले भी अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद और अंबा प्रसाद को प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन से जुड़े मामलों में समन भी भेजा था। फिलहाल सभी जगहों पर जांच और दस्तावेजों की जब्ती की कार्रवाई जारी है।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...