पटना : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज सत्र का दूसरा दिन था। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन को संबोधित करते हुए एक आपत्तिजनक बयान दे दिया है। जिससे बिहार की राजनीति गरम हो गई है। विपक्षी पार्टी नीतीश के बयान को बहुत ही शर्मनाक बयान करार दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सदन में लड़का और लड़की के बारे में अजीबोगरीब बयान देकर सियासत गरम कर दी है। सीएम के बयान सुनकर सदन में बैठे सभी लोग हक्का-बक्का रह गए। सदन में महिला मंत्री और विधायक भी मौजूद थी। नीतीश कुमार ने लड़का और लड़की के शादी के बारे में अजीबोगरीब बातें करने लगे जिससे सभी लोग सुनकर दंग रह गए। नीतीश कुमार ये सभी बातें हंस-हंसकर बता रहे थे।
नीतीश के बयान पर बीजेपी ने कड़ा प्रहार किया है। बीजेपी इस बयान को घोर निंदा बात रही है। बीजेपी के महिला विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार को इस बयान पर माफी मांगे नहीं तो हमलोग बुधवार को सदन में हंगामा करेंगे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















