बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
धनबाद : सूबे की हेमन्त सरकार द्वारा विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन मामले को लेकर बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है। पिछले तीन दिनों से आंदोलनरत भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की तुष्टिकरण के विरोध में मंगलवार को निरसा स्थित दुर्गा मंदिर के मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
बीजेपी नेतोओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार अंधी सरकार है। हेमंत सरकार को राज्य की जनता से कोई मोह नही है वो केवल जनता को लूटकर पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला रही है। केवल ट्रांसफर और पोस्टिंग कर रही है।
भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने झारखंड सरकार की तुष्टिकरण नीति पर जमकर भड़ास निकाली, और कहा कि अभी तो केवल हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज है। अगर सरकार अपने फैसले पर पुनः विचार न करके कोई रास्ता नही निकालती है तो 8 सितम्बर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा, आगे और भी उग्र आंदोलन होगा।
Highlights







