कांग्रेस विधायकों से कैश बरामदगी के बाद झारखंड में गरमाई राजनीति

रांची : कांग्रेस विधायकों से कैश बरामदगी के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

एक तरफ जहां बीजेपी हमलावर है वहीं झामुमो ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक पैसों के साथ पकड़े गए हैं.

ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

वहीं सांसद संजय सेठ ने सवाल उठाया कि पैसों के पीछे बांग्लादेश या नेपाल का कोई कनेक्शन तो नहीं है.

स्वीकारोक्ति के मोड में कांग्रेस

कांग्रेसी विधायकों से भारी मात्रा में नोट मिलने के बाद कांग्रेस स्वीकारोक्ति के मोड में आ गई है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि

तीन विधायकों के नोटों के साथ पकड़ाने की सूचना मिली है. तीनों विधायक ही इसका सच बता सकते हैं. अगर यह घटना सच है, तो निंदनीय और दुखद है. वहीं पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि यह घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. हालांकि अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है. जानकारी मिलते ही आलाकमान को पूरी रिपोर्ट भेजेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर तीनों विधायकों ने काम किया है तो इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा. अगर पार्टी लाइन को क्रॉस की बात सामने आएगी तो विधायकों को सस्पेंड भी किया जाएगा.

झामुमो ने कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों विधायकों और कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. बताना चाहिए कि पैसे कहां से और कैसे आए. बंगाल पुलिस से यह जानकारी ली जाएगी. वैसे झामुमो का मानना हे कि दो साल से झारखंड सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश जारी है.

कांग्रेस के तीन विधायक रुपए के साथ पकड़े गये

बता दें कि नोटों से भरे फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को शनिवार की देर शाम कोलकाता में हिरासत में लिया गया. तीनों विधायकों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप व कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं. गाड़ी में चंदन कुमार व कुमार प्रतीक (इरफान के पीए) भी थे. सभी पूर्व मिदनापुर जा रहे थे. इसी दौरान रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी. जांच के क्रम में नोटों से भरे बैग मिले.

तीनों विधायकों से पुलिस की पूछताछ

तीनों विधायकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. लेकिन ये लोग सही जानकारी नहीं दे रहे हैं. मामले में आयकर टीम को भी सूचना दी गयी है. मौके पर एसपी स्वाति भंगालिया पहुंच गयी थीं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगारी और इरफान अंसारी भी थे. स्वाति ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है. उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है.

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...