झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों के दावे में कितना दम?

रांचीः झारखंड कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों का कुनबा नई दिल्ली से रांची लौट आया है। नाराजगी के साथ झारखंड कांग्रेस के 8 विधायक 5 दिनों तक दिल्ली में डटे रहे और आश्वासन के साथ ही रांची लौटे।

आश्वासन के साथ रांची लौटे इन नाराज विधायकों को उम्मीद है कि मंत्रिमंडल में नये चेहरों को मौका मिलेगा। नाराज विधायकों का दावा है कि आलाकमान झारखंड को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसका असर दिखेगा। नाराज विधायकों का कहना है कि उन सब में किसी को मंत्री बना दें उन्हें आपत्ति नहीं होगी।

आलाकमान से आश्वासन से मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार?

हलांकि कांग्रेस के ये नाराज विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात पर अड़े थे लेकिन उनसे मुलाकात हो नहीं पाई। आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इनसे मुलाकात की आलाकमान को अपनी नाराजगी से अवगत कराया। कांग्रेस कोटे के तमाम मंत्रियों का फीडबैक आलाकमान को दिया। केसी वेणुगोपाल से मिले आश्वासन के बाद ये आठो विधायक दिल्ली से रांची लौटे।

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कामकाम से विधायकों की नाराजगी?

झारखंड कांग्रेस के ये आठ विधायक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज हो गये थे। पुराने चेहरे को फिर से मंत्री बनाने जाने पर नाराजगी थी। मांग थी..कि पुराने चेहरों की बजाय नये चेहरों को सरकार में मंत्री बनाया जाये।

कांग्रेस का ये धड़ा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष से भी नाराज था और जब सरकार में भी इस धड़ा से किसी को शामिल नहीं कराया गया तो इनकी नाराजगी और बढ़ गई.. और नाराज 12 में से 8 विधायक आलाकमान के सामने अपनी बात रखने दिल्ली दौरे पर निकल गये।

रांची लौटे कांग्रेस के इन विधायकों के दावे से कयास भी लगने हैं कि क्या फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। क्या प्रदेश के संगठन में बदलाव होगा और अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस में सब कुछ सामान्य रहेगा।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...