पूजा किन्नर हत्याकांड : पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने पूजा किन्नर हत्याकांड का जहा खुलासा कर दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल भी बरामद किया है। घटना फुलवारिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मिश्र की है। गिरफ्तार युवक का नाम मनु कुमार साह है। यह भोरे थाना के कावे गाव का रहने वाला है। बता दें कि बीते 26 जुलाई को किन्नर पूजा प्रिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पूजा किन्नर का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था। जिसके बाद मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि किन्नर पूजा प्रिया के मनु कुमार साह से पहले प्रेम प्रसंग था। बाद में पूजा प्रिया से अनबन हो गई। जिससे मनु साह ने पूजा प्रिया का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मनु कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाक़ू को बरामद किया गया है। अभियुक्त के पास से ही मृतक का मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया गया है। साथ ही घटना में शामिल बाइक बरामद किया गया है। अभियुक्त को न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है। आरोपपत्र समर्पित कर जल्द ही स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। अभियुक्त ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात स्वीकार की है।

https://22scope.com/2-innocent-children-died-due-to-drowning-in-water-filled-pit-in-gopalganj/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...