पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है.

दोनों पक्षों की दलील सुनने के पश्चात ईडी के स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया.

27 जून को पूजा सिंघल ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ 11 मई को ईडी ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी के बाद ईडी ने रिमांड पर लेकर पूजा सिंघल से पूछताछ की थी.

इसके बाद पूजा सिंघल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल 64 दिनों से जेल में बंद हैं.

ईडी ने कसा है शिकंजा

गौरतलब है कि ईडी ने 5 मई को पूजा सिंघल और उनसे जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस मामले में सबसे पहले पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार किया और फिर 11 मई को पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद 14 दिनों तक उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. बाद में 25 कई को उन्हें जेल भेज दिया गया और तब से पूजा सिंघल जेल में ही बंद है.

अभिषेक प्रसाद उर्फ ‘पिंटू’ से ईडी कर रही पूछताछ

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ‘पिंटू’ से बुधवार को ईडी पूछताछ कर रही है. ईडी ने पूछताछ के लिए समन कर अभिषेक प्रसाद को कार्यालय में बुलाया था. जिसके बाद वे सुबह ईडी कार्यालय पहुंच गये थे. बता दें कि ईडी ने अभिषेक कुमार उर्फ ‘पिंटू’ को भी समन भेजकर सोमवार को बुलाया था, लेकिन सोमवार शाम तक पिंटू ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे.

कई लोगों को ईडी ने कर चुकी है गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी अभी तक मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा, आईएएस पूजा सिंघल आदि को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी के साथ इनकी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुछ और लोगों से पूछताछ कर रही है. इस कड़ी में ईडी ने समन जारी कर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू को भी पूछताछ के लिए बुलाया था.

रांची सहित विभिन्न जिलों में ईडी की छापेमारी

अवैध खनन और गलत तरीके से लीज पट्टा आवंटित कराने के मामले को लेकर ईडी के अधिकारी राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रहे हैं. इसी को लेकर राज्य के कई नामी-गिरामी चेहरों से पूछताछ हो रही है. इस कड़ी में कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं. बता दें कि झारखंड में अवैध खनन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी अभी तक मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा, निलंबित आईएएस पूजा सिंघल आदि को गिरफ्तार कर चुकी है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...