Advertisment

दिल्ली में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जातिगत जनगणना का समर्थन व ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट

दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार को दिल्ली में एकजुटता का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक से तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए। राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्रवाई की सराहना, सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ। इसके साथ ही बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफतौर पर उभरकर सामने आए हैं। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया। शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है।

LN Mishra 1 22Scope News

‘जो हमसे टकराया…’

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने यह साबित कर दिया है कि ‘जो हमसे टकराएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा। यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है। ‘Operation Sindoor’ ने सामान्य हिंदुस्तानियों को नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान किया है। केंद्र सरकार की पॉलिसी, सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस को हम सैल्यूट करते हैं।

NDA Meeting 1 22Scope News

यह भी देखें :

बैठक में 18 डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

इससे पहले एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण समेत अन्य नेताओं ने वेलकम किया। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शामिल थे। 18 डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे।

NDA Meeting 2 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA शासित राज्यों की बैठक आज, PM से मिलेंगे CM, बिहार मॉडल पर हो सकती है विशेष चर्चा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...