निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए राजधानी में पावर सब स्टेशन का हो रहा निर्माण

पटना : राजधानी पटना में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेसू की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिसके तहत राजधानी में 18 सब स्टेशन में 12 पीएसएस का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष गर्मी में पटना शहर में बिजली की अधिकतम मांग 1000 मेगावाट से अधिक होने की संभावना है। इसके लिए पूर्व से ही पेसू टीम की तरफ से लगातार सेवा विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत पटना शहर में 18 नए पॉवर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमे 12 नए पॉवर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिससे आगामी पांच से छह महीनों में चालू किये जाने की संभावना है। नए सब स्टेशन के निर्माण से वर्तमान सब स्टेशन पर लोड कम हो जायेगा व इससे जुड़े मुहल्ले की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।

नए PSS के निर्माण से ट्रिपिंग व ब्रेकडाउन की संभावनाएं होगी कम

वहीं नए पावर सब स्टेशन के निर्माण से फीडर की लंबाई कम हो जायेगी। जिससे बिजली ट्रिपिंग व ब्रेकडाउन की संभावनाएं कम हो जाएगी। साथ ही ब्रेकडाउन की स्थिति में फीडर को पुनः चालू करने में अपेक्षाकृत कम समय लगेगा व बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। बता दें कि राजधानी में फिलहाल पावर सब स्टेशन की संख्या 84 है। पीएसएस की संख्या बढ़ जाने मौसम के कारण बिजली बाधित होने की संभावना बेहद कम हो जायेगी। साथ ही हर घर में क्वालिटी बिजली आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित में चिन्हित उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से हो पालन

Saffrn

Trending News

रांची की विकास यात्रा में जुड़ा एक और अध्याय, 303 करोड़...

Ranchi: आज रांची की विकास यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

बिहार कृषि ऐप पर अब मिलेगी उर्वरक की रियल टाइम जानकारी,...

Patna: किसानों को बिहार कृषि मोबाइल ऐप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि मंत्री...

जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए...

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का...

Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश;तीन गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के हित...

पटना : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अरण्य भवन में 'एकल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img