प्रदीप यादव के गुंडाें ने मारपीट किया:निशिकांत दुबे

मारपीट की घटना : बिजली का तार खिंचने को लेकर मारपीट मामला दर्ज

गोड्डा : जिले के सदर प्रखंड के गोढी मोहल्ले में देर शाम बिजली का तार खींचने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई या पूरा घटना नगर थाना क्षेत्र के गोढी मोहल्ले का बताया जा रहा है।

बिजली का तार खींचने को लेकर उत्पन्न विवाद अब राजनीतिक रूप ले रहा है जिस युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है उसे युवक का कहना है कि उसके साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वह बीजेपी के लिए प्रचार कर रहा था।

युवक का नाम मनीष कुमार साह बताया जा रहा है अब मारपीट की घटना राजनीतिक तूल पकड़ रहा है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने युवक को अपने साथ थाना ले गए और मामला दर्ज करवाया।

निशिकांत दुबे ने कहा कि वे अपने 15 साल के राजीनीतिक जीवन मे दूसरी बार थाने आये हैं उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके साथ मारपीट की वह प्रदीप यादव के गुंडे है।

हालांकि इस मारपीट के मामले में गोड्डा डीएसपी जेपी नारायण चौधरी ने कहा गोढी मोहल्ले में देर शाम एक लड़का के साथ मारपीट की घटना घटी है।

स्थानीय लड़कों के साथ मारपीट हुआ है कहा अभी तक जो अनुसंधान के क्रम में जो बात प्रकाश में आया है बिजली के तार खींचने व जमीनी विवाद को लेकर के उसी को लेकर के मारपीट हुआ है पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है डीएसपी ने कहा जो अभी मामला है हम लोग लीगल एक्शन ले रहे हैं।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...