Advertisment

मैंने अपना एक भाई, मित्र, राजनीतिक साथी सिपाही खोया है- डॉ प्रेम कुमार

गया: बिहार भाजपा के वरीय नेता एवं बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सुशील कुमार मोदी को याद करते हुए कहा कि सादगी भरा जीवन जीने वाले, बिहार और देश की राजनीति में एक नई दिशा और दशा को स्थापित करने वाले, मुद्दों की राजनीति, आंकड़ों के जादूगर, अनुशासन प्रिय, काम के पक्के एवं सच्चे नेता थे श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी।

बिहार की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके जाने से अपूरणीय क्षति है। मैंने अपना एक भाई, एक मित्र, एक राजनीतिक साथी सिपाही खोया है। मोदी जी के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे बिहार में शोक की लहर है। चलते-फिरते मानवीय रिकॉर्ड धारी मशीन थे। वे जब भी कभी किसी विषय पर बोलते थे तो तथ्यों के आधार पर उनकी प्रस्तुति होती थी। सादा खान-पान अपने आदर्शों के प्रति सख्त, राजनीतिक शख्स बिरले ही मिलते हैं।

बिहार राजनीति की चार दशक से धूरी बने हुए थे सुशील जी। उनका कैंसर से पीड़ित होना एवं इस तरह से अचानक हम सबों को छोड़कर इस दुनिया से विदा होना विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। उनका बिछुड़न अंतः मन को झकझोर रहा है। उनके साथ बिताए पल, उनकी बातें मानस पटल पर याद आ रहे हैं। दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है पीड़ित परिवार को दुख से उबड़ने की शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को चीड़ शांति प्रभु के श्री चरणों में मिले। मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि सुशील कुमार मोदी जी के चरणों में।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- SUSHIL MODI! बिहार की राजनीति के एक युग का हुआ अंत

भाई, मित्र

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...