Prashant Kishor नहीं बना रहे राजनीतिक पार्टी, कहा- बिहार में शुरू करूंगा 3 हजार किमी की पदयात्रा

पटना : Prashant Kishor नहीं बना रहे राजनीतिक पार्टी- चुनावी रणनीतिकार

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पिछले कुछ दिनों से चल रहे सस्पेंस को

आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में खत्म कर दिया है.

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि

वह फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं 17 हजार लोगों से बात करूंगा.

बिहार (Bihar) में राजनीतिक बदलाव के लिए मैं 3 हजार किमी की पदयात्रा करूंगा.

यह पदयात्रा चंपारण (Champaran) से शुरू होगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि 30 साल के लालू और नीतीश राज के बाद भी देश में बिहार सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है. विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है. इसको आगे लाने के लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है. अगर इस स्थिति में सभी लोग पार्टी बनाने के लिए तैयार होते हैं तो फिर पार्टी बनाने पर विचार किया जाएगा, लेकिन वह पार्टी सिर्फ मेरी नहीं होगी बल्कि उन सभी लोगों की होगी जो इसमें योगदान करेंगे. कदम से कदम मिलाकर साथ चलेंगे.

बीजेपी के कई कैंपेन को किया था शुरू

बता दें कि 34 साल की उम्र में अफ्रीका से संयुक्त राष्ट्र (UN) की नौकरी छोड़कर किशोर 2011 में गुजरात के तत्कालीन CM नरेंद्र मोदी की टीम से जुड़े थे. PK को मोदी की उन्नत मार्केटिंग और चाय पे चर्चा, 3डी रैली, रन फॉर यूनिटी, मंथन जैसे विज्ञापन अभियान का श्रेय दिया जाता है. वो इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) नाम का संगठन चलाते हैं. यह लीडरशिप, सियासी रणनीति, मैसेज कैंपेन और भाषणों की ब्रांडिंग करता है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img