पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलना बहुत अच्छी और स्वागत योग्य बातें हैं। इसकी बिहार और देश में बहुत लंबे समय से मांग की जा रही थी। लेकिन, ये सब बातें चुनाव के एक से दो महीने पहले इसलिए की जाती हैं ताकि लोग अपनी पांच साल की समस्या को भूलकर दोबारा इन्हीं सब बातों में आकर बहकर फिर से वही गलती कर दे और उन्हें ही वोट कर दे।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न
बिहार के लोगों को एक बात जो मैं कहना चाहता हूं वो ये कि अगर लोग लगातार ऐसे ही गलती करेंगे तो बिहार में लोगों की हालत वैसे ही बनी रहेगी जैसे आज है। बिहार ने हर नेता का शासन देखा है, चाहे वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का शासन हो, पीएम नरेंद्र मोदी का हो या फिर सीएम नीतीश कुमार का शासन हो।
पिछले 10 बरस से मोदी शासन में हैं, इससे बिहार में बेरोजगारी में क्या कमी आ गई? इससे पहले जब बिहार में यूपीए की सरकार थी, तब भी बिहार का यही हाल था। ये बात ही बेईमानी है कि किसने बिहार का भला किया और किसकी वजह से बिहार का नुकसान हुआ। जितने भी दल व नेता बिहार में रहे उन्होंने जो काम किया या करने का दावा कर रहे हैं उनके विकास कार्यों को सही मान भी लें तो भी इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि बिहार देश में सबसे पिछड़ा व गरीब राज्य है।
एसके राजीव की रिपोर्ट
Highlights







