गांधी मैदान में चौथे दिन भी प्रशांत का आमरण अनशन जारी, प्रशासन कर सकती है बड़ी कार्रवाई

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से कराने को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के समक्ष धरना दिए हुए हैं। आज पीके के आमरण अनशन का चौथा दिन है। प्रशांत पर पटना पुलिस प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर  गिरफ्तार हो सकते हैं।

प्रशांत ने आमरण अनशन से की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अभ्यर्थियों की मांग जायज है

जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर गांधी मैदान में बैठे हुए हैं। वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग जायज है। जिस प्रकार कई जगह पेपर लीक हुई लेकिन किसी को पता नहीं चला जब अभ्यर्थी धरने पर बैठते हैं। तब आयोग कहता है नन सीरियस अभ्यर्थी बैठे हुए हैं।

प्रशांत ने कहा कि जबतक इन लोगों की बात सुनी नहीं जाती है तबतक हम आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। वहीं विपक्ष के कई नेताओं पर हमलावर करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी इस आंदोलन का नेतृत्व करते हैं तो हम उनके साथ हैं। तेजस्वी यादव किस आंदोलन का नेतृत्व करते हैं तब हम उनके साथ हैं लेकिन यह लोगों को छात्र से कोई मतलब नहीं है। नौ महीने बाद बिहार में चुनाव है। छात्र सभी लोगों को औकात बता देंगे।

यह भी पढ़े : BPSC छात्रों के साथ प्रशांत, किले में तब्दील हुआ गांधी मैदान

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...