BPSC protest में प्रशांत किशोर पटना में हुए गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क: BPSC protest में प्रशांत किशोर पटना में हुए गिरफ्तार। BPSC के मुद्दे पर आंदोलनरत जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को सोमवार तड़के पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह BPSC परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

बिहार पुलिस ने प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल गांधी मूर्ति से सोमवार की सुबह करीब 4 बजे हिरासत में लिया एवं जबरन एंबुलेंस से डालकर AIIMS लेकर गई। प्रशांत किशोर को सभी लोगों से अलग कर दिया गया है।

प्रशांत किशोर ने इलाज से किया मना, समर्थकों की पुलिस से झड़प

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के पहल को देखते ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रशांत किशोर को घेर लिया। मौके पर छात्रों और पुलिस बलों में जोर-जबरदस्ती हुई और आखिरकार पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। इस बीच हिरासत में लिए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है।

दूसरी ओर, पटना पुलिस और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के समर्थकों के बीच एम्स के बाहर झड़प हो गई। पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद गांधी मैदान में उस स्थान को भी खाली करा लिया, जहां प्रशांत किशोर प्रदर्शनकारियों के साथ अनशन पर बैठे थे। इसके साथ ही पुलिस ने गांधी मैदान से निकलने वाले वाहनों की भी जांच की।

पटना में प्रशांत किशोर गिरफ्तार
पटना में प्रशांत किशोर गिरफ्तार

समर्थकों से झड़प के बाद प्रशांत को पटना से नौबतपुर शिफ्ट करने की तैयारी में पुलिस

इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक,  झड़प के बाद प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS से निकालकर नौबतपुर की ओर ले जा रही है। प्रशांत के समर्थकों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया।

हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे प्रशांत किशोर के समर्थकों का कहना है – ‘प्रशांत किशोर बिहार के लोगों के लिए, छात्रों के लिए लड़ रहे थे। सरकार इस एकता से डरती है। उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा निंदनीय है’।

पटना में प्रशांत किशोर गिरफ्तार
पटना में प्रशांत किशोर गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले यह बोले प्रशांत किशोर…

पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से पहले जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि – ‘हम जो कर रहे हैं, वह जारी रहेगा। 7 तारीख को हम हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे’। बता दें कि कि छात्र 13 दिसंबर को BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा के पेपर लीक के कारण परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर बिहार की सियासत में गर्माहट अपने चरम पर है।

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...