फतुहा में प्रशांत का मेडिकल जांच करवा रही है पुलिस

223
फतुहा में प्रशांत का मेडिकल जांच करवा रही है पुलिस
Advertisment

पटना : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्रों के समर्थन में पिछले छह दिनों से पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के सामने आमरण अनशन पर बैठ हुए थे। पटना पुलिस अलहे सुबह चार बजे प्रशांत किशोर को वहां से उठाकर ले गई। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस पहले प्रशांत को पटना एम्स लेकर गई लेकिन वहां उनका मेडिकल चेकअप नहीं हुआ। ताजा जानकारी मिल रही है कि पुलिस फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पीके को पहुंची है। फतुहा में प्रशांत किशोर की मेडिकल जांच पुलिस करवा रही है।

Advertisment

प्रशांत किशोर को रिहा करने की मांग

पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे जन सुराज के समर्थकों ने प्रशांत किशोर को रिहा करने की मांग की है। पूरे बिहार में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि प्रशासन की ओर से बर्बरता की जा रही है। शांतिपूर्ण तरीके से आमरण अनशन हो रहा था।

यह भी देखें :

पूरे बिहार में प्रदर्शन का ऐलान

गांधी मैदान खाली होने के बाद खबर है कि सारे गेट को बंद कर दिया गया है। प्रशांत किशोर की गिरफ्तार के विरोध में जन सुराज ने पूरे बिहार में प्रदर्शन का ऐलान किया है। दूसरी ओर बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर महागठबंधन की ओर से भी आज प्रतिरोध मार्च निकाला जाना है। राजद समेत अन्य सहयोगी दलों की छात्र इकाइयों के नेता सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े : प्रशांत किशोर को पड़े थप्पड़, अवैध धरने के आरोप में कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

महीप राज की रिपोर्ट

Advertisement