पटना : हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को 295 सीटें मिलने जा रही है। मामले में जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के संदर्भ में राहुल गांधी और कांग्रेस की जमीनी हकीकत की पोल खोली है। प्रशांत ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार से क्या मतलब है। आप बताइए जरा कि राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार कब देखा था। बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए आपने सुना है।

कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया – प्रशांत
प्रशांत ने कहा कि कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया। आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम लेने वाला नहीं है। कई बार मुझसे कहते हैं कि आप कांग्रेस की शिकायत नहीं करते हैं। कांग्रेस ने जो बिहार में गलती की उसका खामियाजा उन्होंने भुगता। बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी। आज कांग्रेस का पांच प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है। बिहार में 1990 के बाद से जो तीन दल हैं। पिछले 32 सालों से बिहार को चला रहे हैं वो हैं लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और भाजपा तो इन तीनों पर सवाल नहीं खड़ा करेंगे तो क्या शिवसेना पर सवाल खड़ा करेंगे।
क्यों नहीं कर्नाटक की तरह बिहार की महिलाओं को रुपए दिलवा दिया – PK
प्रशांत किशोर ने कहा कि गरीब की बात करने वाले ये बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को तीन हजार रुपए देंगे। कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब या बिहार की महिला है। अगर कर्नाटक की महिला को तीन हजार रुपए मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल थे तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे थे। ये किस भ्रम में आप लोग पड़े हैं इन लोगों से क्या सवाल करें। जो आदमी अपने जीवन में बिहार के चार जिलों का नाम नहीं जानता है उससे क्या सवाल करें। कांग्रेस कहीं बिहार में है। आप कहेंगे कि हम कांग्रेस पर टिप्पणी क्यों नहीं कर रहे हैं। शिवसेना पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, जेएमएम पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। ये पार्टियां भी तो बिहार में चुनाव लड़ती हैं। जेएमएम बिहार को चला रहा है। बिहार को शिवसेना चला रही है। बिहार को लालू यादव और नीतीश कुमार चला रहे हैं। भाजपा अलग-अलग समय कालखंड में है। इन तीन पार्टियों से सवाल न करें तो किन पार्टियों से करें।
यह भी पढ़े : प्रशांत का तेजस्वी पर तंज, कहा- समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट



















