हजारीबागः बीजेपी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने जानकारी दी की ईडी के द्वारा लगातार समन दिए जाने के बाद भी सीएम हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं. सीएम एवं उनके वकील के द्वारा ईडी को गुमराह किया जा रहा है. हेमंत सोरेन के द्वारा ईडी को गलत जानकारी दी जा रही है. उन्होंने साफ शब्दों में आरोप लगाया है कि कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है. जिसे लेकर यह कार्य किया जा रहा है.
रिपोर्टः शशांक शेखर


