प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं की बिजली नहीं कटेगी सीधे, पहले मिलेगा नोटिस: जेबीवीएनएल जीएम मनमोहन कुमार का बयान

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा रांची और धनबाद शहर के सभी प्री-पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 25 जुलाई से लागू होनेवाली नई व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम और चिंता की स्थिति बन गई थी। जारी नोटिस में कहा गया था कि यदि उपभोक्ता के प्री-पेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस जीरो हो जाएगा, तो बिजली आपूर्ति ऑटोमेटिक कट जाएगी।

इस पर रांची के महाप्रबंधक (जीएम) मनमोहन कुमार ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था किसी प्रकार की तानाशाही नहीं है। उन्होंने कहा,हम सीधे कनेक्शन नहीं काटेंगे। उपभोक्ताओं को पहले मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाएगी। यदि जरूरी हुआ, तो घर पर नोटिस भी भेजा जाएगा। अगर किसी उपभोक्ता का बिल अधिक हो गया है, तो उन्हें पार्ट पेमेंट करने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर भुगतान नहीं होता है, तभी कनेक्शन काटा जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बिजली कनेक्शन काटने का काम पहले से ही नियमबद्ध तरीके से जारी है और यह भविष्य में भी एक तय प्रक्रिया के तहत ही होगा। उपभोक्ताओं को पूरा मौका दिया जाएगा कि वे बकाया जमा कर लें। विशेष ध्यान यह भी रखा जाएगा कि बकाया कितने समय से है और उपभोक्ता की भुगतान करने की नियमितता क्या रही है।

जनता से अपील: बिल अपडेट रखें
मनमोहन कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग कर रहे हैं तो अपना बिल नियमित रूप से जमा करें और बिल अपडेट रखें। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान में कठिनाई हो रही है, वे पुराने सिस्टम के तहत एटीपी मशीन से भी भुगतान कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं
जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर स्मार्ट मीटर से लिंक करवा लें। इसके लिए वे नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 तथा व्हाट्सएप नंबर 9431135503 पर संपर्क कर सकते हैं। नंबर अपडेट हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल उनके व्हाट्सएप पर सीधे भेजा जाएगा, साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से बिल डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...