गर्भवती महिला की पिटाई करने के बाद की निर्मम हत्या

गोपालगंज : गोपालगंज में भाभी से अवैध संबंध को लेकर एक गर्भवती महिला की पिटाई करने के बाद उसकी गला दबाकर जहा निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना मांझा थाना के तेलियाबांध गांव की है। मृतक महिला का नाम अमेया खातून है। यह इमरान अली की पत्नी थी। मृतक महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप पति, भौजाई और ससुर पर लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थाना के कालोपट्टी गांव के बाबुद्दीन साह की पुत्री अमेया खातून की शादी करीब छह वर्ष पूर्व मांझा थाना क्षेत्र के तेलियाबांध गांव निवासी मनीर आलम के पुत्र इमरान अली से हुई थी। इमरान अली सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। इमरान की उसकी भाभी से अवैध संबंध था। विरोध करने पर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की रात पति व ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतिका के भाई फरमान अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...