बाइक सवार 2 अपराधियों ने दूध व्यापारी को मारी गोली

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के शदीपुर गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने दूध व्यापारी को गोली मार दी है। घायल युवक की पहचान प्रिंस कुमार गोडतारा गांव निवासी के रूप में की गई है। गोली लगने से दूध व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए ओबरा अस्पताल में लेकर आए जहां के डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। यहां भी इलाज किए जाने के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

Goal 7 22Scope News

व्यापारी दूध बेचने के लिए घर से ओबरा जा रहा था

बताया जाता है कि जख्मी युवक घर से दूध बेचने के लिए घर से ओबरा बाजार जा रहा था। जैसे ही सदीपुर गांव के समीप पहुंचा की एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे पीछा कर पीठ में दो गोली दाग दी। इधर, घटना के बाद ओबरा थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने युवक की गोली मार की हत्या, परिजनों ने कहा ‘गांव में…’

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...