महाकुंभ 2025 में यूपी विधानमंडल के साझे सत्र की तैयारी

प्रयागराज /लखनऊ : महाकुंभ 2025 में यूपी विधानमंडल के साझे सत्र की तैयारी। महाकुंभ 2025 की भव्य और दिव्य तैयारी का गवाह बनने के लिए यूपी के विधानसभा और विधान परिषद के  सदस्यगण संगम तट पधारेंगे। इसकी तैयारी सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गंभीरता से जारी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में संगमतट पर बने महाकुंभनगर में  यूपी विधानमंडल का साझा सत्र बुलाया जाएगा।

इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है लेकिन तैयारियां पूरी हो चली हैं। महाकुंभ 2025 में यूपी के विधानमंडल के साझा सत्र के सफल आयोजन से सीएम योगी की अगुवाई में भाजपा और एनडीए देश में एक मिसाल कायम करना चाह रही है। गत बार यानी साल 2019 में सीएम योगी ने अपने कैबिनेट संग संगम में डुबकी लगाई थी।

संगम तट पर यूपी 500 से अधिक माननीयों के ठहरने की हुई व्यवस्था…

महाकुंभ 2025 को लेकर जिस तरह की अभी तक की तैयारी सीएम योगी और उनके करीबियों की ओर से सामने आई है, उसके मुताबिक इस बार महाकुंभ के दौरान परस्पर विरोधी सियासी विचारधारा वाले करीब 500 माननीय एकसाथ यहां जुटेंगे। यह अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा। एक तरह से विधानसभा और विधानपरिषद के सभी सदस्यों के साझे सत्र का  किसी भी महाकुंभ में पहला प्रयोग होगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2025 महाकुंभ इस बार बेहद खास बनाने को उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्यों का साझा सत्र कुंभ परिसर में आयोजित करने का मन बनाया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

यूपी में दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर लगभग 500 से ज़्यादा है। उन सभी के महाकुंभनगर आने जाने से लेकर रुकने और सम्मेलन होने तक के सभी तरह के इंतजाम करने के लिए सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है।

संगम में डुबकी लगाते हुए की सीएम योगी की पिछले कुंभ के दौरान की फोटो।
संगम में डुबकी लगाते हुए की सीएम योगी की पिछले कुंभ के दौरान की फोटो।

महाकुंभ में यूपी के विधानमंडल के साझे सत्र में राष्ट्रपति को भी आमंत्रित करने की तैयारी…

इस बीच यूपी कैबिनेट और ब्यूक्रेसी के हवाले बताया जा रहा है कि जारी तैयारियों के क्रम में महाकुंभ 20225 में कुछ विशेष बातों पर ऐहतियात क्योंकि हो सकता है कि महाकुंभ में इस बार स्वयं राष्ट्रपति भी पधारें।

वजह यह कि महाकुंभ 2025 में होने जा रहे यूपी विधान मंडल के साझे सत्र के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार राष्ट्रपति मुर्मू को ही इस विशेष साझे सात्र को  संबोधित करने के लिए आमंत्रित करने को अंतिम रूप देने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस साझे सत्र को आयोजित करके रिकॉर्ड बनाना चाहती है, जिसे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संबोधित कर सकती हैं।

संगम तट पर सीएम योगी की पुरानी फोटो
संगम तट पर सीएम योगी की पुरानी फोटो

महाकुंभ में यूपी विधानमंडल  का साझा सत्र इसी माह के तीसरे हफ्ते में होने का संकेत

कल यानी सोमवार से विधिवत शुरू हो रहे महाकुंभ 2025 के लिए सभी प्रमुख तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब  14 जनवरी (मकर संक्रांति) और 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) को भीड़ मैनेजमेंट के लिए शाही स्नान के लिए तारीखों को दो या तीन शाही स्नानों के बीच अंतिम रूप दिया जा रहा है। वजह यह कि शाही स्नान के दिन 5 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

पिछले कुंभ में संगम तट पर कैबिनेट सदस्यों संग डुबकी लगाते सीएम योगी।
पिछले कुंभ में संगम तट पर कैबिनेट सदस्यों संग डुबकी लगाते सीएम योगी।

इस बीच महाकुंभ में व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के मुताबिक, यूपी के माननीयों के मेला स्थल पर सम्मेलन या साझे सत्र के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है, लेकिन यह जनवरी के तीसरे हफ्ते में होने के संकेत हैं।

साझे सत्र के आयोजन को लेकर योगी सरकार की गंभीरता से इसी से आंकी जा सकती है कि अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि सेशन में शामिल होने वाले सदस्य संगम में स्नान भी करेंगे।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...