शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सर गंगाराम अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में जारी है इलाज

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें कुछ दिन पहले गंभीर हालत में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

81 वर्षीय शिबू सोरेन डायबिटीज, किडनी और हृदय रोगों से पहले से ग्रस्त हैं। हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस हुआ था, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। लेकिन अब डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में

शिबू सोरेन का इलाज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम कर रही है। स्वास्थ्य को लेकर विदेशी चिकित्सा विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा है, ताकि हर पहलू से इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

परिवार है साथ, जनता कर रही दुआ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं और अस्पताल में शिबू सोरेन की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में उनके स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

झारखंड की राजनीति में “गुरुजी” के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का स्वास्थ्य समाचार राज्यवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतोष और उम्मीद का माहौल है।


Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...