रांची-बनारस के बीच जनवरी से वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी

रांची: रांची-बनारस के बीच जनवरी से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। यह ट्रेन 6 घंटे 20 मिनट में रांची से बनारस पहुंचेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इसकी तैयारी करने को कहा है।

इसे भी देखे-साइबर अपराधी लालच देकर खुलवा रहें है एकाउंट, जांच में 50 लाख रुपए से ऊपर के ट्रांजेक्शन की बात आयी सामने

यह ट्रेन झारखंड को बिहार और उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी। यह ट्रेन नॉर्थ- ईस्टर्न रेलवे बनारस रेलवे डिवीजन के अधीन रहेगी और रख-रखाव की जिम्मेदारी भी इसी डिवीजन की होगी।

इसे भी देखे-यूपीएससी के लिए संताली की नि:शुल्क कोचिंग आज से

इस ट्रेन को लोहरदगा टोरी होकर चलाने पर काम चल रहा है। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किमी होगी।

बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और जो दोपहर 12:10 बजे रांची पहुंचेगी।

इसे भी देखे-ट्रेनों में नहीं मिल रहा है कंफर्म टिकट दोगुना से अधिक हुआ प्लेन का किराया

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रांची से बनारस के लिए रवाना होगी और शाम 7:50 बजे पहुंचेगी। वर्तमान में रांची और बनारस के बीच चार ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग रूटों से हो रहा है।

जिसमें करीब 11 घंटे का समय लग रहा है। वंदे भारत ट्रेन छह घंटे 20 मिनट का समय लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयरकार का किराया 1390-1400

और एक्यूजिटिव क्लास का किराया 2545 से 2600 रुपए हो सकता है।

हालांकि इस ट्रेन की टाइमिंग और किराया पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इस ट्रेन के शुरू होने से रांची से तीन वंदे भारत ट्रेन हो जाएगी।

अभी एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!