पटना के इस्कॉन मंदिर से निकलेगी रथयात्रा, प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी

पटना : पटना के इस्कॉन मंदिर व पटना सिटी के गोपीनाथ गली स्थित 130 वर्ष पुरानी जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथयात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा भक्तों के लिए दर्शन, आशीर्वाद और भक्ति का अनुपम अवसर होगी। भगवान के रथ को पारंपरिक शिल्प, कला और धार्मिक सौंदर्य से अलंकृत किया गया है, जो भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगा।

Goal 6 22Scope News

रथयात्रा में पारंपरिक संस्कृति की झलक भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी

इस रथयात्रा में पारंपरिक संस्कृति की झलक भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्रद्धालु भाव विभोर होकर प्रभु की भक्ति में लीन होंगे और पूरे नगर में भक्ति और उल्लास की पवित्र गूंज सुनाई देगी। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है और इसका समापन दशमी तिथि को होता है। आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि पांच जुलाई को होगा।

बंगलुरु, कोलकाता और थाइलैंड से आया फूल

इस वर्ष इस्तेमाल होने वाला रथ आधुनिक तकनीक से लैस है। बिजली के तारों के नीचे भी आसानी से चल सके और फूलों की सजावट के लिए बंगलुरु, कोलकाता और थाइलैंड से ताजे गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और क्रिसैंथेमम मंगवाए गए हैं। जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियों को 40-फुट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सजाकर निकाला जाएगा। 100 क्विंटल ताजे फूलों से रथ को भव्य रूप से सजाया गया है। रथ पर चैत्य महाप्रभु, शंख-गदा जैसे धार्मिक प्रतीक और धार्मिक चित्र गढ़कर कलात्मक रूप दिया गया है।

मूंगफली-मिश्री-सौंफ प्रसाद के रूप में होगा वितरण

इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और संकीर्तन के साथ भाग लेंगे। मार्ग पर भजन‑कीर्तन, जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और पुष्प वर्षा की जाएगी। वहीं मूंगफली-मिश्री-सौंफ का प्रसाद वितरण किया जाएगा। रथयात्रा के समापन पर विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस्कॉन के वरिष्ठ आचार्यगण और संत महात्मा भाग लेंगे। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

नगर भ्रमण का यह होगा रूट

इस्कॉन मंदिर के रमण मनोहर दास ने बताया कि इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग से शुक्रवार को को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 2:30 बजे श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा जी की सुशोभित रथ पर आरंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए शाम सात बजे पुनः मंदिर परिसर में संपन्न होगी। रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग से आरंभ होकर तारा मंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, विद्युत भवन, हाई कोर्ट और बिहार म्यूजियम मार्ग होते हुए आगे बढ़ेगी। वापसी मार्ग में यह महिला कॉलेज, इनकम टैक्स गोलंबर, कोतवाली, डाकबंगला चौराहा, मौर्यालोक होते हुए पुनः कोतवाली और फिर इस्कॉन मंदिर और बुद्ध मार्ग पहुंचेगी।

प्रशासन ने की है विशेष तैयारी

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। महिला श्रद्धालुओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चिकित्सा सहायता और जल वितरण के स्टॉल भी रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : छात्र युवा संसद में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए तेजस्वी यादव, कहा- युवा 20 वर्षों की इस निकम्मी NDA सरकार की मंशा भांप…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates