महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने जताया दुख, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना़

प्रयागराज :  महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने जताया दुख, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना़। महाकुंभ 2025 में बुधवार तड़के पौ फटने से पहले मौनी अमावस्या पर संगम त्रिवेणी में अमृत स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के दौरान मची भगदड़ के हादसे पर राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही हादसे को बेहद दुखद बताते हुए लगातार यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ के साथ संपर्क में हैं। केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह, यूपी की राज्यपाल और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए CM Yogi से बात की।

इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर दुख जताया लेकिन उन्होंने इसी बहाने जमकर Yogi सरकार पर निशाना साधा और अपने बयान में इस्तीफा तक मांग लिया।

राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने महाकुंभ में भगदड़ को कहा दुखद…

महाकुंभ में बुधवार को हुए भगदड़ के हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि – ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं घायल श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।’ 

इसी क्रम में चंद दिनों पहले महाकुंभ 2025 के जारी महोत्सव के दौरान संगम में डुबकी लगाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – ‘प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुआ हादसा बेहद दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

…इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।’

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद बुधवार को मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र का दृश्य।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद बुधवार को मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र का दृश्य।

महाकुंभ भगदड़ हादसे पर अखिलेश यादव ने Yogi सरकार से मांगा इस्तीफा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे यूपी प्रशासन की नाकामी मानते हुए तत्काल सेना के हाथ व्यवस्था देने की मांग कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि – ‘महाकुंभ में आए संत समाज और श्रद्धालुओं में व्यवस्था के प्रति पुनर्विश्वास जगाने के लिए ये आवश्यक है कि उप्र शासन-प्रशासन के स्थान पर महाकुंभ का प्रशासन और प्रबंधन तत्काल सेना को सौंप देना चाहिए।

…‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ करने के प्रचार करते हुए दावों की सच्चाई अब जब सबके सामने आ गयी है, तो जो लोग इसका दावा और मिथ्या प्रचार कर रहे थे, उन्हें इस हादसे में हताहत हुए लोगों की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपना पद त्याग देना चाहिए।

…महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। ⁠

जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना’।

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।

महाकुंभ भगदड़ हादसे पर कांग्रेस भी Yogi सरकार पर हुई हमलावर, राहुल गांधी बोले…

महाकुंभ में बुधवार तड़के हुए भगदड़ वाले हादसे पर सपा के साथ ही कांग्रेस ने भी यूपी की सत्तारूढ़ Yogi सरकार पर जमकर हमला बोला है। हमला बोलने में कांग्रेस नेताओं में केवल महासचिव प्रियंका गांधी ने संयम बरता लेकिन राहुल गांधी से लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय Yogi सरकार को निशाने पर लिया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि – ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

…इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं।

…आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें’।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के तड़के महाकुंभ में मचे भगदड़ का दृश्य
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के तड़के महाकुंभ में मचे भगदड़ का दृश्य

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि –‘…महाकुंभ में मौनी अमावस्या के नहान के दिन भगदड़ होने से कई लोगों के मृत और घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। यह दुखद घटना इस मेले की अव्यवस्था और उत्तरप्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है। …Yogi सरकार ने सारा पैसा सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर खर्च किया न कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर, ये इस सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है’।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि – ‘…तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

…सरकार से अपील है कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो। मृतकों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखकर त्वरित इंतजाम किए जाएं ताकि आगे के सभी स्नान सकुशल संपन्न हों।

…अखाड़ों के शाही स्नान की सदियों पुरानी परंपरा को भी संपन्न कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं से विनती है कि धैर्य और शांति से स्नान-दान संपन्न करें। मां गंगा सबकी रक्षा करें’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img