Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा, “देश ने एक जुझारू जननेता और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ को खो दिया है।”
Breaking : दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की
राष्ट्रपति ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। झारखंड की पहचान और आदिवासी अस्मिता को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
Highlights