हजारीबाग Land Scam: पूर्व DC विनय चौबे पर फंसा शिकंजा, CO अलका कुमारी के बयान ने खोली पोल , ACB Investigation

हजारीबाग भूमि घोटाले में ACB को बड़ी सफलता। पूर्व DC विनय चौबे के खिलाफ CO अलका कुमारी के बयान से जांच को मिला अहम सबूत।


हजारीबाग: हजारीबाग के बहुचर्चित भूमि घोटाले (Hazaribagh Land Scam) मामले में ACB को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान तत्कालीन सर्किल ऑफिसर (सीओ) अलका कुमारी का बयान धारा 183 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

हजारीबाग Land Scam

अलका कुमारी ने बताया कि तत्कालीन उपायुक्त (DC) विनय कुमार चौबे ने कथित रूप से गैर-मजरूआ जमीन को आरोपी पक्ष के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि जब वे डीसी कार्यालय पहुंचीं, तो वहां केस के आरोपी विनय कुमार सिंह अपनी पत्नी स्निग्धा सिंह के साथ मौजूद थे। डीसी ने उन्हें 28 डिसमिल जमीन से जुड़े दस्तावेज सौंपे और म्यूटेशन करने का निर्देश दिया।


 Key Highlights:

  • हजारीबाग के भूमि घोटाले मामले में ACB को बड़ी सफलता मिली।

  • तत्कालीन सर्किल ऑफिसर (CO) अलका कुमारी का बयान धारा 183 के तहत दर्ज।

  • CO ने बताया: पूर्व DC विनय चौबे ने गैर-मजरूआ जमीन के म्यूटेशन का आदेश दिया था।

  • अलका कुमारी ने आदेश मानने से किया था इनकार, कहा- “जमीन गैर-मजरूआ श्रेणी की है।”

  • ACB ने बयान को सबसे अहम साक्ष्य मानते हुए चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू की।


हजारीबाग Land Scam

सीओ ने इसका विरोध करते हुए स्पष्ट कहा कि यह भूमि गैर-मजरूआ श्रेणी की है और इस पर दाखिल-खारिज करना नियमों के खिलाफ होगा। इसके बावजूद डीसी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी संतोष कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर को रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया। रिपोर्ट आने के बाद भी जब अलका कुमारी ने आदेश मानने से इनकार किया, तो विनय चौबे ने सख्त लहजे में कहा—“यह आदेश है।

हजारीबाग Land Scam

एसीबी ने इसे जांच के दौरान सबसे अहम साक्ष्य माना है। अधिकारियों के अनुसार, यह बयान पूरे केस की दिशा बदल सकता है। एसीबी के पास अब रिकॉर्ड और गवाह दोनों के ठोस आधार हैं, जिनके आधार पर पूर्व डीसी विनय चौबे की भूमिका को संदिग्ध माना गया है।

हजारीबाग Land Scam

वर्तमान में हजारीबाग भूमि घोटाले से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की जांच एसीबी कर रही है। दोनों मामलों में चौबे की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। अब जांच एजेंसी चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, जिससे यह मामला जल्द अदालत की दहलीज तक पहुंच सकता है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...