West Bengal में लागू हो राष्ट्रपति शासन, छपरा में BJP कार्यकर्ताओं ने….

सारण: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में भाजपा लगातार विरोध कर रही है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बयानबाजी का दौर भी काफी तेज है। इसी कड़ी में सारण जिला मुख्यालय के छपरा में स्थित नगरपालिका चौक पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश यात्रा निकाल कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। आक्रोश यात्रा एवं पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह सनातन धर्माबलंबियों के साथ अमानवीय व्यव्हार किया जा रहा है। West Bengal West Bengal

मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं के घरों पर हमला किया जा रहा, बच्चे और महिलाओं के साथ दुर्व्यहार किया जा रही यह मानवता को शर्मसार कर रहा है। इसे लेकर हिंदू समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से छपरा में हिंदू समाज के लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाल कर उनका पुतला दहन कर रहे हैं। अब देश भर के हिन्दुओं ने हिंदू समाज के लोगों को जागना होगा और सड़क पर उतर कर आंदोलन करना होगा। देश में पहले हिंदू बहुसंख्यक होते थे लेकिन अब धीरे धीरे अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं। West Bengal West Bengal

यह भी पढ़ें – Patna में 10 बजे के बाद किया ये काम तो होगी कार्रवाई, पटना SSP ने लेजर लाइट…

वे लोग अल्पसंख्यक के नाम पर मलाई भी खा रहे हैं और बहुसंख्यकों पर अत्याचार भी कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति से मांग की कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू की जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसद से पारित वक्फ कानून को भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सिरे से अस्वीकार कर रही हैं। मुख्यमंत्री लगातार असंवैधानिक व्यवहार का परिचय दे रही हैं ऐसे में इस सरकार को बर्खास्त करना अतिआवश्यक हो गया है।

इस मौके पर समाज सेवी मधु, मनोज सिंह, अशोक सिंह, अखिलेश सिंह, नंदन कुमार सिंह, अनिल शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, अमित जयसवाल, अधिवक्ता रविकांत सिंह, अधिवक्ता ज्ञानेश पाण्डेय, दिवाकर भारती, अमरेंद्र सिंह, प्रभात मिश्रा, परशुराम सिंह, मुन्ना महतो, शांतनु सिंह, विनय कुमार तिवारी, अजीत शर्मा, मनीष सिंह, विश्वजीत सिंह, समीर जयसवाल, अंकित सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। West Bengal West Bengal

यह भी पढ़ें-  हास्यास्पद बातें कर रहे हैं Tejashwi, मंत्री जनक राम ने कहा ‘बिहार की जनता सोच समझ कर…’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img