Ramgarh– प्रेस कल्ब ऑफ रामगढ़ जुलाई माह में पौधारोपण का अभियान चलाएगा. शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ रामगढ़ की कार्यकारिणी की दूसरी बैठक में इसकी घोषणा की गयी.
बैठक की अध्यक्षा क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और संचालन सचिव योगेंद्र सिन्हा ने किया. बैठक में सामाजिक दायित्व के तहत पीसीआर भवन और उसके आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही 15 अगस्त के दिन रांची के सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से रन फॉर आजादी का अमृतोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, इसके तहत रांची से रामगढ़ तक एक दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इसमें क्षेत्र के समाजसेवी और स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जायेगा.
इसके अलावा पीसीआर भवन में सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, क्लब की ओर से विभिन्न गतिविधियों के संचालन, पीसीआर में छूटे हुए पत्रकारों को जोड़ने, गैर सक्रिय पत्रकारों की छंटनी करने आदि मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गयी. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तरुण बागी, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडेय, देवांशु शेखर मिश्र, मो वलीउल्लाह, दिनेश कुमार, दुर्वेज़ आलम, उमेश सिन्हा उपस्थित रहें.
रिपोर्ट- मुकेश
मास्क अप अभियान बना मजाक, सैनिटाइजेशन कैंप में हो रही खानापूर्ति


