रांची: 16 अपराधियों को जिलाबरद की कर्रवाई की गयी है, यह कदम लोकसभा चुनाव में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर की गई है. जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है उनका प्रस्ताव 2022 से अप्रैल 2024 के बीच पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था.
जिनको जिला बदर किया गया है, उनमें रोहित मुंडा, अली खान, हारिस अंसारी, विकास उरांव उर्फ विक्की, रोहित मुंडा, मोइन अंसारी, तुलसी पाहन, सइउल्लाह खान उर्फ टाइगर, देवनारायण उरांव, विनोद गोप, अमृत टोप्पो, मोइन अंसारी, सद्दाम अंसारी उर्फ सद्दाम हुसैन, जमील अंसारी, दिलावर अंसारी शामिल हैं.
जमीन कारोबारियों पर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा गया था. उपायुक्त के आदेश पर 37 अपराधी व जमीन कारोबारियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. इनमें गेंदा सिंह उर्फ विजय सिंह, राहुल गंझू, विशाल आनंद साहू, करमा उरांव, अली खान, मनोज मुंडा, वसीम गोजा, नवाब चिश्ती, देव सिंह मुंडा, रोपना उरांव, छोटू खान, अफसर आलम उर्फ लंगड़ा, जाहिर अंसारी, राज वर्मा उर्फ राजाराम उर्फ बजरंगी, रणजीत साव उर्फ रंजन कुमार साव, अमित कुमार उर्फ अमित शर्मा, फिरोज अंसारी उर्फ बघेल, फरहान असांरी, राशिद अंसारी, मोइन अंसारी, मनोज मुंडा, मी आजाद उर्फ बाला, एजाजुल
अंसारी, मो कैफ उर्फ टेना, सैनाथ मुंडा, मो शहनवाज उर्फ पप्पू शहनवाज, अरसलन अंजर, सन्नी उर्फ सन्नी सिंह, चितरंजन कुमार उर्फ चितरंजन प्रधान शामिल हैं. 121 अपराधी व जमीन कारोबारियों को हर दिन थाना में हाजिरी लगाने का आदेश 121 अपराधी व जमीन कारोबारियों को थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.
इनमें विशाल आनंद साहू, संदीप प्रधान, धर्मेंद्र यादव, अनस आलम, तरुण कुमार महतो, विद्याभूषण सिंह, मनोज उरांव, सोनू अंसारी, भोलू उर्फ बाबा मुस्तफा, मो चांद, साहिल अंसारी, गेंदा सिंह, दिलावर असांरी, साहिल गद्दी, मो साहेब, मो चांद, बेलाल खान सहित 121 लोगों को प्रत्येक दिन थाना में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.



















