Advertisment

Begusarai में अवैध संबंध की वजह से हुई थी पुजारी की हत्या, पहले भी…

बेगूसराय: बेगूसराय के पनसल्ला गांव में दुर्गा मंदिर के पुजारी शंभू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। लाखो थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या का कारण पुजारी के अवैध संबंध थे। शंभू सिंह का गांव की ही एक लड़की से संबंध था। इसी कारण पहले भी एक मंदिर से उन्हें हटाया गया था। गांव में बदनामी बढ़ने पर सोनू कुमार, मनीष कुमार और निलेश कुमार ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai 

यह भी पढ़ें – Bapu Tower में मूर्धन्य कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा की कला पर आधारित शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन

LN Mishra 1 22Scope News

13 मई की रात शंभू सिंह अर्धनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में सो रहे थे। उसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में लाखो थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को सुरदासा ढाला के पास एक खेत से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar सरकार की बड़ी पहल, राज्य में जल सुरक्षा के साथी ही किया जायेगा सिंचाई की आधुनिकीकरण

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...