राजस्व मामलों में बदली प्राथमिकता, SC-ST व सैनिकों के केस होंगे पहले निपटेंगे

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि से संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता आधारित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव सीके अनिल ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं और अंचल अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भूमि से जुड़े मामलों में निर्धारित प्राथमिकता का हर हाल में पालन किया जाए

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भूमि से जुड़े मामलों में निर्धारित प्राथमिकता का हर हाल में पालन किया जाए। अनुसूचित जाति/जनजाति, विधवा, सेना में कार्यरत या सेवानिवृत्त जवान, बाहर कार्यरत सुरक्षाकर्मियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फिफो व्यवस्था 30 जून 2026 तक स्थगित है, इसलिए विशेष श्रेणी के आवेदनों को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। यदि किसी स्तर पर इन निर्देशों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक होने पर उन्हें व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देकर उनके प्रतिनिधि या अधिवक्ता के माध्यम से सुनवाई की व्यवस्था की जाए, ताकि राजस्व प्रशासन अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितकारी बन सके। प्रधान सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत 16 दिसंबर 2025 से राज्य में ‘ईज ऑफ लिविंग’ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा और उपमुख्यमंत्री के जन कल्याण संवाद के दौरान यह अपेक्षा सामने आई है

इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन कल्याण संवाद के दौरान यह अपेक्षा सामने आई है कि आम लोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो। इसके लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर आयोजित सोमवारीय सभा और शुक्रवारीय दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरलीकरण के उद्देश्य से गत चार महीनों में कई महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किए गए हैं तथा मामलों के निस्तारण में लागू फिफो सिद्धांत को 30 जून 2026 तक स्थगित किया जा चुका है।

इन श्रेणी के लोगों के लिए हर तिथि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना कई बार कठिन होता है – विभाग

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दो अप्रैल को सारण (छपरा) और चार अप्रैल को मुंगेर में आयोजित जन कल्याण संवाद के दौरान यह तथ्य सामने आया कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ मामलों में निर्धारित प्राथमिकता का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने पुनः निर्देश दिया है कि कुछ विशेष श्रेणियों के आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक, विधवा महिलाएं, सेना में कार्यरत या सेवानिवृत्त जवान, सुरक्षाकर्मी व अन्य राज्यों में कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारी शामिल हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि इन श्रेणी के लोगों के लिए हर तिथि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना कई बार कठिन होता है। इसलिए आवश्यकतानुसार उन्हें फिजिकल अपीयरेंस से छूट देते हुए उनके प्रतिनिधि या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थिति की अनुमति दी जा सकती है।

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे आवेदकों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग और सम्मान दिया जाए

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे आवेदकों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग और सम्मान दिया जाए। इससे सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासन को अधिक संवेदनशील और पारदर्शी बनाया जा सकेगा और लोगों को भूमि संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़े : 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई – विजय कुमार सिन्हा

Saffrn

Trending News

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...

फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में...

बक्सर : बिहार की बक्सर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली का दमदार प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने...

अनंत अंबानी की बड़ी पहल: केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण...

Mumbai: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा के दौरान...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img