बिहार के जेल में बंद कैदी को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान, तीन जेलों में शुरू हुआ प्रशिक्षण…

जेल के कैदियों को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान। इस कार्यक्रम का पहला चरण शुरू किया गया बिहार के तीन प्रमुख जेलों से, 116 बंदी को दिया जाएगा प्रशिक्षण। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने की इस कार्यक्रम की शुरुआत की, 41 काराओं में कंप्यूटर लैब किया जाएगा स्थापित

पटना: राज्य के जेलों में बंद कैदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत राज्य के तीन प्रमुख जेलों पटना के बेऊर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा और बक्सर केंद्रीय कारा शामिल हैं। इन तीन प्रमुख केंद्रीय काराओं के 116 बंदियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने की। पटना के बेऊर केंद्रीय कारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह पहल बंदियों के पुर्नवास में सहायक होगी।

अपराध की पुनरावृत्ति को भी कम करेगी। कारा में पहले से बंद जो कैदी कंप्यूटर में दक्ष हैं, उनका उपयोग प्रशिक्षण देने में किया जाए। इस मौके पर कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार ने कहा कि विभाग के लिए बंदियों का कौशल विकास और प्रशिक्षण सर्वोच्च प्रथामिकता है। यह कार्यक्रम कैदियों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें – पंचायत प्रतिनिधियों को CM नीतीश की सौगात, मुखिया का बढ़ा पॉवर तो मासिक भत्ता में…

नाइलेट के माध्यम से दिया जाएगा प्रशिक्षण

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट) के माध्यम से कंप्यूटर कॉन्सेप्ट और डिजिटल लिट्रेसी का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक नितिन पुरी ने आश्वासन दिया कि संस्थान बंदियों के कौशल उन्नयन में अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। इस कार्यक्रम का लक्ष्य तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

2 12 22Scope News

2.25 करोड़ का किया गया निवेश

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 25 लाख रुपये का निवेश किया है। इसके तहत राज्य की 41 काराओं में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित किए जा रहे हैं। इन लैब के लिए 250 कंप्यूटर सिस्टम, 250 यूपीएस यूनिट और 250 कंप्यूटर टेबल स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – वाहन जांच के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, तीन जख्मी…

सभी काराओं में कैदियों को प्रशिक्षण की तैयारी

राज्य के सभी जेलों में बंद 1 हजार 100 कैदियों को आठ अलग-अळग व्यावसायिक विधाओं में प्रशिक्षित करने की योजना है। अगले चरण में बिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) के सहयोग से सभी काराओं में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग और नाइलेट के बीच खासतौर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा देकर सशक्त बनाना है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सह निदेशक संजीव जमुआर, बेऊर केंद्रीय कारा के डीआईजी सह अधीक्षक नीरज कुमार झा, सहायक कारा महानिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, बंदी कल्याण पदाधिकारी बिनोद कुमार प्रभाष्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जेल को सुधार गृह में बदलने की कवायद है जारी, भाजपा विधायक ने कहा…

Goal 6 22Scope News

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...