बेगूसराय: बेगूसराय में तेज रफ्तार बोलेरो ने मटिहानी थाना के प्राइवेट चालक (Private Driver) को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना के चालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास की है। मृतक चालक (Private Driver) की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के रहने वाले सिकंदर पासवान का पुत्र निकेश कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि निकेश कुमार मटिहानी थाना में प्राइवेट चालक के रूप में कार्यरत था।
विद्यालय में MDM की क्वालिटी खराब, शिक्षिका ने वीडियो बनाया तो हेडमास्टर ने…
ड्यूटी करने जा रहा था Private Driver
उन्होंने बताया है कि बीती रात अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मटिहानी थाना ड्यूटी करने जा रहा था तभी कंकौल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसे में निकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। मौके मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Train में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सिवान में…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights


