Advertisement
Advertisement

विद्यालय में MDM की क्वालिटी खराब, शिक्षिका ने वीडियो बनाया तो हेडमास्टर ने…

विद्यालय में MDM की क्वालिटी खराब, शिक्षिका ने वीडियो बनाया तो हेडमास्टर ने...

Google पर 22Scope चुनें

पूर्वी चंपारण: एक तरफ बिहार में शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए तरीके अपना रहा है साथ ही छात्रों को विद्यालय में मध्याह्न भोजन (MDM) सही और पौष्टिक उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नए नए निर्देश जारी कर रहा है। दूसरी तरफ उसी मध्याह्न भोजन का वीडियो बनाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है जहां मध्याह्न भोजन का वीडियो बना रही एक शिक्षिका से हेड मास्टर ने मोबाइल छीन लिया।

MDM की खराब क्वालिटी देख बनाया था वीडियो

मामले में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि शिक्षिका हेडमास्टर से अपना मोबाइल मांग रही है। इस दौरान दोनों के बीच जम कर झड़प भी हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि हेडमास्टर अनूप कुमार शिक्षिका को लगातार डांट रहे हैं और उन्हें वीडियो बनाने के लिए जम कर सुना भी रहे हैं। वहीं शिक्षिका ने बताया कि मध्याह्न भोजन (MDM) में घटिया भोजन देख कर व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने वीडियो बनाया था लेकिन इसके बाद हेडमास्टर ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ बदसुलूकी की।

Police Station Campus में पुलिस कांस्टेबल पत्नी की हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

इतना ही नहीं शिक्षिका ने जब दूसरे दिन MDM का वीडियो बनाने की कोशिश की तो रसोइया ने भी उसे भला बुरा कहना शुरू कर दिया। अब मामले में शिक्षिका बबिता यादव ने बीईओ, स्थानीय थाना, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेत जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    MLA को तीन महीने की जेल, 500 रूपये जुर्माना, इस मामले में पाए गए दोषी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...