बागी हुई राजद की ऋतु जायसवाल, परिहार से निर्दलीय ही ठोंकेंगी ताल, रामचंद्र पूर्वे की बहू को मिला टिकट

बागी हुई राजद की ऋतु जायसवाल, परिहार से निर्दलीय ही ठोंकेंगी ताल, रामचन्द्र पूर्वें की बहू को मिला टिकट

पटना : बिहार चुनाव में शीर्ष नेतृत्व से भड़के नेताओं ने बागी तेवर अपनाना आम हो गया है। इसी कड़ी में राजद की तेज तर्रार महिला नेत्री ऋतु जायसवाल ने भी राजद नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिहार से रामचंद्र पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट मिलने पर भड़ास निकाली है।

Goal 7 22Scope News

ऋतु जायसवाल ने ट्वीट पर परिहार की जनता को संबोधित कर लिखा है कि कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से दिए जाने की संभावना है। परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे। सबकी एक ही अपील थी कि मैडम, परिहार को मत छोड़िए।

ritu 22Scope News

पार्टी नेतृत्व को दो टूक

परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि यदि पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी।

राजद नेतृत्व पर गद्दारी का लगाया आरोप

उन्होंने परिहार की बदहाली के बहाने भाजपा से साथ-साथ राजद प्रबंधन पर लगाया आरोप है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पूर्वे पर आरोप लगाते हुये लिखा है यह बात किसी से छिपी नहीं है कि डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में, राजद के एमएलसी रहते हुए, पार्टी से गद्दारी की थी। इसी कारण मुझे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आज जब पार्टी ने डॉ. पूर्वे जी की बहू को परिहार से टिकट दिया है, तो यह उनकी गद्दारी का पुरस्कार जैसा प्रतीत होता है।

RITU PURVE 22Scope News

परिहार से रामचंद्र पूर्वे की बहू डॉ. स्मिता पूर्वे को मिला टिकट तो फंसी पेंच

दरअसल परिहार में लंबें समय से रितु जायसवाल काफी सालों से इसी विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव हैं । जबकि इस बार पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे की बहू डॉ. स्मिता पूर्वे को राजद से टिकट दिया गया । ऐसे में अब परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने पर खुल कर विरोध पर उतर गई है।

ये भी पढ़े :  Bihar Election Security: झारखंड के 10 जिलों में Bihar Wanted Criminals की तलाश शुरू, IG अभियान ने दिए सख्त निर्देश

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img