Advertisment

शराबबंदी में उत्पाद टीम कर रही है पैसे की वसूली, Video हुआ Viral

बक्सर : उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट पर तैनात जवानों के द्वारा ट्रकों से वसूली किए जाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक ट्रक चालक जो उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा है। उसे रोककर जवान उससे संभवतः पैसों की वसूली कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के दौरान अपनी आवाज दी है। उसने बताया है कि सिपाहियों ने ट्रक से 500 रुपयों की वसूली की और यह वसूली लगातार जारी रही है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। यह वीडियो जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो हम लोगों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के पास भी पहुंचा। जिसके बाद प्रभावी उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार चेक पोस्ट पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े : गया में भागलपुर की महिला सिपाही की संदेहास्पद मौत

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...