टेंट हाउस में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

514
Advertisment

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी से खबर है जहां रक्सौल में शुक्रवार की रात्रि में मछली बाजार स्थित श्रीवास्तव टेंट हाउस में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण टेंट हाउस में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग का रूप काफी विकराल हो गया। इधर, आग लगने की खबर सुनते हीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक लाखों की संपति जलकर स्वाहा हो गया।

Advertisment

https://22scope.com/police-attacked-again-within-24-hours-in-motihari/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Advertisement