Dhanbad- धनबाद से एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है। धनबाद से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गया है। आज दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने अनुपमा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया।
अनुपमा सिंह को बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं
विरोध कर रहे लोग अनुपमा सिंह को बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं। जिनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- check bounce व Electricity Act में विशेष लोक अदालत का आयोजन 27 अप्रैल को होगा…….
इसके साथ लोग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि किसी स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाया जाए, यहां बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा। अब देखना यह होगा कि इतने विरोध के बाद कांग्रेस क्या कदम उठाती है।