Advertisment

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुपमा सिंह का किया विरोध, प्रत्याशी बदलने की मांग की

धनबाद. धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के खिलाफ गडरिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से प्रत्याशी बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि 2019 में बाहरी प्रत्याशी देने का अंजाम कांग्रेस भुगत चुकी है। इस बार भी बाहरी को टिकट दिया गया है। इस दौरान उन लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी विरोध किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुपमा सिंह का किया विरोध

लोकल प्रत्याशी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्वजों से लेकर आज तक हम लोग पुराने कांग्रेसी हैं। इन लोगों का कहना है कि धनबाद वासियों से राजेश ठाकुर ने विश्वास घात किया। इस दौरान उन लोगों ने राजेश ठाकुर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं प्रत्याशी नहीं बदलने पर नोटा को वोट देने की बात कही है। गडरिया में करीब 3000 वोटर ने कांग्रेसी होने का दावा किया है।

वाइल्ड वादी 5 22Scope News

बता दें कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अपने पति बेरमो विधायक अनूप सिंह के साथ कल जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान अनुपमा सिंह ने सरयू राय से आशीर्वाद मांगा और धनबाद सीट के लिए समर्थन मांगा। इस पर उन्होंने अनूप और उनकी पत्नी अनुपमा सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धनबाद में जंगल राज खत्म करना है।

सूर्यदेव सिंह की रिपोर्ट

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...