पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्ष के नेताओं ने वक्फ संशोधन बिल और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान को लेकर हंगामा किया तो आज दूसरे दिन एक बार फिर बिहार में बढे हुए आरक्षण व्यवस्था को एक बार फिर से शुरू करने की मांग के साथ पहुंचा। मंगलवार को विपक्ष ने विधानसभा के गेट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हाथों में तख्तियां लेकर बिहार में बढ़े हुए आरक्षण की सीमा को एक बार फिर से बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान उनके साथ विपक्ष के कई विधायक नारेबाजी करने में शामिल रहे। तख्तियों पर लिखा है कि ‘65% आरक्षण को बहाल कर संविधान के 9वीं अनुसूची में शामिल करो।’ इस दौरान सीपीआई के बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने आरक्षण बढ़ा कर 65% कर दिया था। एनडीए की सरकार ने कोर्ट के माध्यम से खत्म कर दिया। हम लेफ्ट के विधायक मांग करते हैं कि एक बार फिर 65% आरक्षण की व्यवस्था को बहाल किया जाये और इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाये।
विधायकों ने कहा कि राज्य की सरकार आज जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही है और इससे लोगों को गलत बिल आ रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। हम इस बातों को सदन में भी रखेंगे और सरकार पर अपनी मांग पूरी करने का दबाव बनाएंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Smart Prepaid Meter के बैलेंस पर अब मिलेगा ब्याज, बिल भरने पर मिलेगी छूट भी…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Vidhan Sabha Vidhan Sabha Vidhan Sabha
Vidhan Sabha
Highlights


