Smart Prepaid Meter के बैलेंस पर अब मिलेगा ब्याज, बिल भरने पर मिलेगी छूट भी…

Smart Prepaid Meter के बैलेंस पर अब मिलेगा ब्याज, बिल भरने पर मिलेगी छूट भी...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राज्य में बिजली विभाग स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के अभियान को जोर शोर से अंजाम दे रहे हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विपक्ष भी पुरजोर विरोध कर रहा है। विपक्ष ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन भी किया वहीं विभाग लगातार स्मार्ट मीटर के फायदे लोगों को बताने में जुटा हुआ है। एक तरफ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली 25 पैसे सस्ती दर पर उपलब्ध किये जाने की बात चल रही है तो अब स्मार्ट मीटर में दो हजार या इससे अधिक बैलेंस रखने पर विभाग ब्याज भी देगा।

इस मामले की जानकारी देते हुए ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर में छः महीने से अधिक समय तक दो हजार या इससे अधिक बैलेंस रखने वाले उपभोक्ताओं को अब 0.25 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे बताएं लोगों को

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से हों वाले लाभ और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी लोगों तक अधिकाधिक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संबंध में लोगों की भ्रांतिया दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। इस दौरान ईईएसएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारीविशाल कपूर, एसबीपीडीसीएल के एमडीए महेंद्र कुमार, एनबीपीडीसीएल के एमडी नीलेश रामचंद्र देवरे सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बिजली बिल भरने पर मिलेगी छूट

इस दौरान एसबीपीडीसीएल के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के पोस्टपेड उपभोक्ताओं को लगातार तीन महीने तक बिजली बिल का भुगतान करने पर उन्हें चौथे महीने में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ दो हजार रूपये या अधिक का लगातार तीन महीने बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को चौथे महीने में बीस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ जून और जुलाई से सितंबर तक करीब 8 लाख 7 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Apartment में संदिग्ध स्थिति में मिला नाबालिग का शव, लोगों ने की आगजनी

Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter

Smart Prepaid Meter

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 50 हजार...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, पटना: बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आर्थिक मदद का बड़ा...

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के छात्रों को बड़ी राहत!...

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है। शैक्षणिक...

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव