वार्षिक आम बैठक कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

बोकारो: मंगलवार को नया मोड़ बिरसा चौक के समक्ष बोकारो जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब के अध्यक्ष, सचिव, पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी, सदस्यो ने बीडीसीए चुनाव एवं वार्षिक आम बैठक कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के वर्तमान पदाधिकारियों से यह आग्रह किया कि अविलंब संविधान के तहत् बोकारो जिला क्रिकेट संघ का चुनाव अतिशीघ्र कराने की दिशा में पहल करें। तदर्थ समिति ने पिछले साल अधूरे पड़े लीग मैच का संचालन जैसे जैसे कर सत्र का समापन कर दिया।

झारखंड राज्य  क्रिकेट संघ की एक तीन सदस्यीय जांच समिति ने जिला क्रिकेट संघ में व्याप्त अनियमितताओं पर प्रश्न खड़ा किया है। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने बहुत वर्षों से अपने संघ में चुनाव नहीं कराया है और न ही वार्षिक आम बैठक कर आडिटेड अकाउंट सदस्यों के समक्ष पेश किया है।

जांच समिति के समक्ष वित्तीय अनियमितताएं भी परिलक्षित हुई हैं। जेएससीए ने एक तदर्थ समिति का गठन कर जिला क्रिकेट संघ का संचालन की दिशा में पहल की लेकिन उसके सदस्यों को बगैर जानकारी दिये पूर्व कमिटी के सदस्य पर्दे के पीछे से संघ चलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में देर होने पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ का पूर्व एनुअल रिपोर्ट, सदस्यता लीस्ट और बैंक अकाउंट एविडेंस नष्ट किया जा सकता है।

ऐसे में आप महानुभाव से बोकारो जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त तमाम क्लब के प्रतिनिधि और सदस्य यह गुजारिश करते हैं कि अविलंब इस दिशा में पहल करते हुए चुनाव करायें और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कमिटी के द्वारा संघ का नियम सम्मत संचालन हो। इस दिशा में विलंब होने पर हम सब चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img