प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का गया आगमन पर किया गया विरोध प्रदर्शन

गया : गया के बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र मे बिहार तैलिक सभा के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद विधायक सह बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू के आगमन का पूर्व गया जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष संजू लाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करते हुए तैलिक साहू सभा के सदस्यों ने काला झंडा एवं हाथों में तख्ती लेकर उनके विरोध में जमकर नारेबाजी किया।

सदस्यों ने विरोध करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू वापस जाओ, तैलिक साहू सभा को तोड़ने का साजिश बंद करो जैसे नारे लग रहे थे। संस्कृति केंद्र के बाहर विरोध कर रहे गया जिला तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष संजू लाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का विरोध इसलिए कर रहे हैं की समाज के लोगों को तोड़ने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के द्वारा तैलिक समाज के लोगों को आरक्षण में हकमारी करने का काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश का नेतृत्वकर्ता अपनी कुर्सी के लिए समाज के हित में बोलने से मुंह मोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विरोध करना मकसद नहीं, बल्कि विरोध करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो हमारे समाज का नेतृत्वकर्ता है वह समाज के हक के लिए आवाज नहीं उठाते हैं बल्कि अपनी कुर्सी एवं टिकट के लालच में काम करते हैं इसलिए प्रदेश अध्यक्ष का विरोध समाज के लोगों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपने समाज के लोगों को आगाह करने का काम कर रहे हैं की वैसे लोगों से सतर्क रहें जो हम लोग की आरक्षण में हाकमरी की बात करते हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img